इटारसी। मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं व्यक्तिव विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में दो विषयों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्रीराम निवारिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि तर्कशक्ति एवं संपे्रषण कौशल के माध्यम से छात्राएं अपने व्यक्तित्व का विकास कर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।
तर्कशक्ति पर भूगोल विषय के अतिथि विद्वान उमाशंकर धारकर ने तर्कशक्ति बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के अन्तर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद विषय पर प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. आरएस मेहरा ने एकात्मक मानववाद, अन्त्योदय, सर्वोदय एवं राष्ट्रवाद पर छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। भौतिक विभाग के अतिथि विद्वान शिरीष परसाई ने कहा कि किसी भी विचारधारा को राजनीतिक दृष्टि से नहीं बल्कि विचारों की महानता से प्रेरणा लेकर, व्यक्तित्व को सफल बनान चाहिए। इस अवसर पर मंजरी अवस्थी, मीनाक्षी कोरी, डॉ. संजय आर्य, कामधेनु पटौदिया, राजेश कुशवाहा, सरिता मेहरा, सोनम शर्मा एवं महाविद्यालय की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
तर्कशक्ति और विचारधारा व्यक्तित्व विकास में सहायक
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








