इटारसी। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन के तत्वावधान में आज से तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का परशुराम भवन पहली लाइन में शुभारंभ हुआ। आयोजन में ब्राह्मण समाज की महिलाएं भाग ले रही हैं।
सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती साधना दुबे ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरबा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें सभी वर्ग की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। गरबा महोत्सव के शुभारंभ मौके पर श्रीमती उषा शुक्ला, श्रीमती किरण तिवारी, श्रीमती इंदिरा तिवारी, नीरू मिश्रा, कुसुम तिवारी, ज्योति शर्मा, मोना अवस्थी, रेखा दुबे, संगीता दीवान, राजकुमारी, अर्चना तिवारी, रेणु दीक्षित सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।
ब्राह्मण महिला मंडल का गरबा उत्सव प्रारंभ
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








