नपा ने शाखा के आसपास करायी सफाई, झाडिय़ां हटायीं
इटारसी। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के निर्देश एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे समग्र स्वच्छता अभियान के तहत आज नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने भारतीय जीवन बीमा निगम के दफ्तर के भीतर और बाहर सफाई की। इस दौरान शाखा भवन के आसपास बड़ी मात्रा में उग आयी घास को भी उखाड़कर फैका गया। शाखा के कर्मचारियों को सीएमओ ने स्वच्छता की शपथ दिलायी।
गुरुवार को सुबह सीएमओ संजय दीक्षित, सफाई अमले के साथ एलआईसी कार्यालय पहुंचे और यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बीमा एजेंट्स को स्वच्छता की शपथ ग्रहण करायी। इस दौरान बीमा कर्मचारियों ने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ अपनी शाखा परिसर की स्वयं ने भी सफाई की।
बीमा कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








