---Advertisement---

बुराई रूपी रावण का दहन, राम को राज्याभिषेक

By
On:
Follow Us

दशहरा मैदान पर विधानसभा अध्यक्ष ने किया राजतिलक
इटारसी। दशहरा पर्व हमें अपनी संस्कृति को दीर्घकालीन बनाकर भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देता है। इस दशहरा हम संकल्प लें कि बुराईयों को अपने भीतर से खत्म करके एक नए समाज के निर्माण में योगदान देंगे।
यह बात मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने गांधी मैदान पर आयोजित दशहरा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने उपस्थित करीब दस हजार दर्शकों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने शहर से कचरे रूपी बुराई को खत्म करने प्रशासन के स्वच्छता अभियान में सहयोग देने की अपील आमजन से की। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयत्न कर रहे हैं। खेल, धर्म, संस्कृति, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। विलुप्त परपंराओं को पुनर्जीवित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के पावन अवसर पर हम स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित इटारसी में सहयोग का संकल्प लें।

सहयोग करने वालों का सम्मान
श्री राम लीला एवं दशहरा महोत्सव समिति ने दस दिनों तक निर्विघ्न आयोजन में सहयोग करने वालों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। सबसे पहले प्रशासनिक व्यवस्था के लिए एसडीएम अभिषेक गेहलोत को सम्मानित किया। इसके बाद तहसीलदार श्रीमती त्र्ऋषि मौर्य, एसडीओपी अनिल शर्मा एवं टीआई रामस्नेह चौहान को सुरक्षा व्यवस्था के लिए, निर्बाध विद्युत व्यवस्था के लिए बिजली कंपनी के जेई वैभव मिश्रा को सम्मानित किया। इसके साथ ही दीपू अग्रवाल, सिद्धार्थ गायकवाड़ को दस दिनों तक पूर्णकालिक सेवा के लिए सम्मान किया।

काली एवं दुर्गा समिति का सम्मान
हर वर्ष गुरुद्वारा भवन में विराजित माता महाकाली एवं दुर्गा चौक मंदिर में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना कर श्रीराम-लक्ष्मण उनसे शक्ति प्राप्त करते हैं और इसके बाद ही रावण का वध और दहन किया जाता है। समय से इन समितियों के सदस्य दोनों प्रतिमाओं को गांधी मैदान पर लेकर आते हैं। दशहरा महोत्सव समिति ने दुर्गा चौक मंदिर और गुरुद्वारा की काली समिति के सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही वृंदावन की श्रीबाल कृष्ण लीला संस्थान के संचालक पं. प्रभात कुमार श्यामसुंदर शर्मा को भी स्मृति चिन्ह और भेंट देकर सम्मानित किया। रामलीला मंडल और आयोजन समिति ने भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पाली भाटिया, सांसद प्रतिनिधि दीपक हरिनारायण अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, मंडी अध्यक्ष विक्रम तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, नगर अध्यक्ष नीरज जैन, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत, पार्षद यज्ञदत्त गौर, पार्षद मनोज गुड्डू गुप्ता, आयोजन समिति के संयोजक एवं सभापति जसबीर सिंघ छाबड़ा, सेवानिवृत्त सीएमओ सुरेश दुबे, वर्तमान सीएमओ संजय दीक्षित सहित अनेक लोग उपस्थित थे। संचालन गोविन्द श्रीवास्तव ने व आभार प्रदर्शन सभापति भरत वर्मा ने किया।

आर्डनेंस फैक्ट्री में भी रावण दहन
आर्डनेंस फैक्ट्री में दशहरा समिति के तत्वावधान में रावण दहन का कार्यक्रम आयुध निर्माणी खेल परिसर में हुआ। कार्यक्रम में आर्डनेंस फैक्ट्री से जुड़े गांवों के हजारों लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि आयुध निर्माणी महाप्रबंधक एस सहदेव, विशिष्ट अतिथि श्रीमती राजश्री सहदेव थीं। कार्यक्रम का संचालन नीरज सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा समिति एवं चौधरी राकेश रोशन ने सराहनीय योगदान दिया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.