---Advertisement---

शहर दो हजार कार्यकर्ता जाएंगे

By
On:
Follow Us

मुख्यमंत्री कल इटारसी और होशंगाबाद आएंगे
इटारसी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के होशंगाबाद आगमन को लेकर आज जिला पत्रकार भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को होशंगाबाद ले जाने की रूपरेखा बनी। बैठक में मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ सिंघल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रांशु राणे, सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी, दीपक अग्रवाल, सभापति राकेश जाधव, उपाध्यक्ष जोगिन्दर सिंघ, नगर अध्यक्ष राहुल चौरे सहित विभिन्न वार्डों के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन मंडल अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने बताया कि इटारसी से लगभग दो हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य है। आभार प्रदर्शन विश्वनाथ सिंहल ने किया।

वार्डवार संख्या जानी
भाजपा के नगर अध्यक्ष नीरज जैन ने बैठक में विभिन्न वार्डों से आए वार्ड प्रमुखों से उनके वार्ड से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या पूछी। सभी ने अपने वार्डों से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या की जानकारी दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रांशु राणे ने जिले से छह सौ कार्यकर्ता और इटारसी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने कार्यकर्ता कैसे पहुंचेंगे इसकी जानकारी दी। उन्होंने कम से कम दो सौ कार्यकर्ता स्वयं ले जाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को आश्वस्त किया।

जो काम सौंपा है करें
बैठक में संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने कहा कि बड़े दिनों के बाद सीएम का जिले में दौरे का कार्यक्रम है। वार्ड प्रभारियों ने जो संख्या यहां पार्टी को बतायी है, उसी के अनुसार कार्यकर्ता होशंगाबाद पहुंचें, इसका ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि हम 12 बजे किसी भी हालत में गुप्ता ग्राउंड पहुंच जाएं, यह सुनिश्चित करें। इसके लिए सुबह 11 बजे सभी कार्यकर्ताओं को कृषि उपज मंडी परिसर में एकत्र होना होगा। यहीं से सबको होशंगाबाद पहुंचने के लिए वाहनों की सुविधा मिलेगी।

ज्यादा से ज्यादा पहुंचे
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि जो आंकड़े इस बैठक में आए हैं, केवल उसी पर निर्भर न रहे, इससे कहीं अधिक संख्या में भी यदि कार्यकर्ता सीएम के कार्यक्रम में जाने के लिए तैयार होते हैं तो उनके लिए वाहनों का इंतजाम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो संख्या लिखाई है, उससे भी ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे, इसके लिए प्रयास करना चाहिए। इटारसी ने इससे पहले भी बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यक्रमों में शिरकत की है।

सीएम का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शिवरांज सिंह चौहान सोमवार को होशंगाबाद और इटारसी आएंगे। दौरा कार्यक्रमानुसार वे प्रात: 11.55 बजे भोपाल से इटारसी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.15 बजे हेलीपेड इटारसी पहुंचेंगे तथा यहां वे 1 कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 12.50 बजे होशंगाबाद रवाना होंगे। श्री चौहान का दोपहर 1 बजे होशंगाबाद पहुंचेंगे। वे गुप्ता ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान समारोह में शामिल होंगे तथा दोपहर 2.40 बजे होशंगाबाद से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.