इटारसी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में दिसंबर माह में 24 कुंडी गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर आज एक बैठक का आयोजन कर रूपरेखा बनायी गई।
गायत्री परिवार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस जिला स्तरीय 24 कुंडी गायत्री यज्ञ का आयोजन 20 से 23 दिसंबर तक ग्रीन वैली के सामने किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए आज हुई गायत्री परिवार की बैठक में सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अखिल विश्व गायत्री यज्ञ 20 से 23 दिसंबर तक
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








