---Advertisement---

सविता आर साहू को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा में प्रथम महिला प्रवक्ता के रूप में कर्मासखी संगम इटारसी की सविता आर साहू को प्रदेशाध्यक्ष ताराचंद साहू के निर्देश पर, महासचिव डॉ. हेमराज साहू ने नियुक्ति किया है।
संरक्षक बटनलाल साहू, रामनारायण साहू एवं प्रभात साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र साह, कोषाध्यक्ष सेठ धनराज साहू का कर्मा सखी संगम एवं कर्मा युवक संगठन ने आभार व्यक्त कर विश्वास दिलाया है कि श्रीमती साहू के माध्यम से प्रदेश संगठन की गतिविधियों, रीति नीतियों और विशेषकर 20 सूत्री कार्यक्रम का प्रचार प्रसार होगा जिससे समाज में जागरूकता आवेगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी आरसी साहू, महिला प्रभारी भावना साहू, युवा प्रभारी विकास साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रभारी चन्द्रमोहन साहू, प्रतिभा सम्मान एवं शैक्षणिक प्रकोष्ठ प्रभारी सुधीर साहू, विवाह प्रकोष्ठ प्रभारी शिवदयाल सिमरैया, चिकित्सा डॉ.एचएन साहू, अधिवक्ता महेश साहू ने श्रीमती साहू को बधाई प्रेषित की है। महासचिव डॉ.हेमराज साहू ने कहा कि महिलाओं की मांग और संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने यह नियुक्ति की है। कर्मा फाउंडेशन इंदौर, कर्मा सखी संगम इटारसी एवं कर्मा युवक संगठन ने सविता साहू को बधाई प्रेषित की है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.