इटारसी। सिवनी मालवा में समुदाय विशेष पर अपमान जनक टिप्पणी पर मुस्लिम समाज ने दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीओपी अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
सैंकड़ों की संख्या में पुलिस थाने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने कहा कि सिवनी मालवा के हाई स्कूल मैदान में रावण दहन के प्रोग्राम में दिल्ली से आए विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य के अलावा स्थानीय तीन लोगों ने पैगंबर मोहम्मद के लिए अपशब्द कहे। इससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। इन व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








