इटारसी। एमजीएम कालेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 2 महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश हेतु छात्र/छात्राओं के चयन हेतु परीक्षा में 142 विद्यार्थी शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पगारे ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने पूरे प्रदेश में चयन किया है, प्रशिक्षण स्वामी विवेकानन्द कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में होगा। विद्यार्थियों के चयन का आधार न्यूनतम स्नातक में चौथे सेमेस्टर तक 60 प्रतिशत से अधिक एवं स्नातकोत्तर में स्नातक परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. पीके अग्रवाल के अनुसार चयनित विद्यार्थियों की संख्या न्यूनतम 50 एवं अधिकतम 60 होगी जिसमें शासकीय नियमानुसार म.प्र. शासन उच्च षिक्षा विभाग के प्रवेश संबंधी नियमों में आरक्षण प्रावधानों का पालन किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्राचार्य डॉ. ने समिति बनायी है जिसमें प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.पीके अग्रवाल, अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ. अरविंद शर्मा, वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक जेपी चौरे तथा भौतिकी के सहायक प्राध्यापक डॉ. मुकेश जोठे सदस्य हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विशेष प्रशिक्षण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








