इटारसी। गांधीनगर मोहल्ला समिति एवं श्री शंकर मंदिर समिति इंगल चाल के तत्वावधान में पिछले दिनों नवरात्रि के दौरान आयोजित नृत्य एवं फैंसी ड्रेस, गरबा के पुरस्कारों का वितरण 5 अक्टूबर को रात 9 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार दुबे ने बताया कि शरद पूर्णिमा के पावन मौके पर होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों को श्री अग्रवाल पुरस्कृत करेंगे।
शंकर समिति कल बच्चों को करेगी पुरस्कृत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








