इटारसी। बारह बंगला निवासी एक युवक को अपने बहन के खिलाफ गलत बयानबाजी करने वाले युवक का विरोध करना महंगा पड़ गया। उसी के दोस्त ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बारह बंगला निवासी आकाश पिता प्रकाशचंद डागर 25 वर्ष और उसका दोस्त मिथुन मेहरा छत्रपाल ढाबे पर खाना खाने गए थे। लौटते वक्त रात करीब ढाई बजे मिथुन ने प्रकाश से उसकी बहन के विषय में कुछ गलत बातें कहीं तो मिथुन ने उसका विरोध करते हुए कहा कि वह इस तरह की बातें न करे। मिथुन नहीं माना तो दोनों में विवाद हो गया और मिथुन ने आकाश के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आकाश की शिकायत पर मिथुन के खिलाफ धारा 294, 323, 506 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
बहन के खिलाफ बदजुबानी, मारपीट
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








