इटारसी। नव अभ्युदय संस्था द्वारा विगत 2 अक्टूबर से मद्य निषेध सप्ताह मनाया जा रहा है, जो 8 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत आज संस्था की महिलाओं ने लोगों को किसी भी तरह का नशा न करने की समझाइश दी और लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि वो अगर खुद नशा करते हैं तो उसे छोड़ दें और अपने परिवार का ख्याल रखें और दूसरों को भी नशा से रोकने हेतु प्रयास करते रहे।
इटारसी जयस्तंभ पर संस्था द्वारा वहां मौजूद लोगों को शपथ दिलवाई। इसके बाद बाजार क्षेत्र से होते हुए रैली देशबंधुपुरा में खत्म हुई। इस हस्ताक्षर अभियान में लगभग 300 लोगों ने हस्ताक्षर किये। इस मौके पर यातायात प्रभारी विजय शंकर द्विवेदी, जितेन्द्र राजवंशी और संस्था की सचिव सुमन सक्सेना, आशा मालवीय, तनु, सोनिका, रिंकी, विवेक, हेमा, कंचन, रीना, दुर्गा, आशा, सविता, ज्योत्स्ना रजक सहित अन्य मौजूद थे। संस्था अध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि ओझा बस्ती में भी लोग नशा करना छोड़ दें इसके लिए संस्था लगातार प्रयास कर रही है।
हाथ जोड़कर कहा, कृपया नशा छोड़ दें
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








