---Advertisement---

वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य की रचना की

By
On:
Follow Us

जयंती के दौरान प्रतियोगिता और पौधरोपण भी किया
इटारसी। वाल्मीकि समाज एवं मोहल्ला विकास समिति आयोजित वाल्मीकि जयंती समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डा.सीतासरन शर्मा थे। अध्यक्षता नगर पटेल वाल्मीकि समाज ताराचंद राठौर ने की।विशेष अतिथि नपा उपाध्यक्ष अरूण, प्रदेश प्रभारी अजा मोर्चा विष्णु भारती, भाजपा नगराध्यक्ष डा. नीरज जैन, सभापति भरत वर्मा, जसबीर छाबड़ा, राकेश जाधव, पूर्व सीएमओ सुरेश दुबे, जनपद सदस्य सुनीता पूरन मेषकर, जिलाध्यक्ष अजा मोर्चा अनिल आर्य, पार्षद गीता देवेंद्र पटैल, मोहल्ला विकास समिति अध्यक्ष नवनीत कोहली, राजकुमार दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सवालों के प्रश्न पूछे गए और उत्तर देने पर पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वाल्मीकि बस्ती में कार्ययोजना के अंतर्गत पौध रोपण का कार्य किया। स्वागत गीत ग्लोरी पन्ना ने प्रेरणा गीत गौरी मैना, गणेश वंदना पर नृत्य रिया चावरे एवं निकिता चावरे ने की।
विधानसभा अध्यक्ष डा.सीतासरन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान को लिखकर सभी समाज को इस पर चलने के लिए कहा। डा. नीरज जैन ने वाल्मीकि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति कर समाज के विकास की बात कही। विष्णु भारती ने कहा कि रामायण महाकाव्य और संविधान में सामाजिक लोगों की आस्था बसी है। कार्यक्रम में सफाई जनसेवक एवं शिक्षित वर्ग का सम्मान किया। संचालन मुकेशचंद्र मैना ने एवं आभार प्रदर्शन मनजीत कलोसिया ने किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.