गहन चिकित्सा इकाई में किया भर्ती
इटारसी। केसला पुलिस ने आज दोपहर नागपुर रेलवे लाइन किनारे खंभा नंबर 781/20-22 के मध्य ग्राम झिरना के पास से एक पांच दिन की बालिका को लाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है। इसे नवजात शिशु के जन्म को छुपाने के लिए असुरक्षित स्थान पर कोई फैक गया था। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की तो नवजात को 108 एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल इटारसी में लाकर भर्ती किया तथा अज्ञात के खिलाफ धारा 317 का मामला पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अंकित पवार की सूचना पर केसला पुलिस ने नवजात को लाकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रेलवे लाइन किनारे अज्ञात ने फैकी नवजात बच्ची
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








