---Advertisement---

संपर्क, संवाद और संबंध युवा मोर्चा के सूत्र : अंशुल तिवारी

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा शुरू की गई ब्लड हेल्प लाइन जिले में एक नई क्रांति का उदय है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रांशू राने के नेतृत्व में पूरे जिले में युवा मोर्चा पार्टी के हर कार्यक्रम में पूरी एकजुटता के साथ जो कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। यह हमारी पार्टी का मजबूत स्तंभ है और यहां से ही युवा राजनीति की पायदानों से होकर मुकाम पर पहुंचते हैं। जिले में युवा मोर्चा की ब्लड हेल्पलाइन अनेक बीमार नागरिकों की ब्लड जैसी महत्वपूर्ण जरूरत पूरी कर रही है।
आज दोपहर यहां प्लेटिनम प्लाजा में हुई बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला जिला पदाधिकारी, सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल तिवारी ने कहा कि मिशन 2018-19 में चुनावों को लेकर सभी पदाधिकारियों को संपर्क, संवाद एवं संबंध के सूत्र में बंधकर नव मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोडऩा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता स्कूल एवं कालेज स्तर पर कराएं ताकि नए युवा पार्टी की विचारधारा से जुड़ें। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से 10 से 16 तारीख तक बैठक करने को कहा। बैठक में मप्र खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिव चौबे ने कहा कि युवाओं ने पार्टी के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी जो काम किया है वह स्मरणीय है। दो महत्वपूर्ण लक्ष्य हमारे सामने हैं उन्हें हमें एकजुटता के साथ लगनशील होकर पूर्ण करना है। देश में विगत तीन वर्षों में श्री मोदी के नेतृत्व में एवं प्रदेश में 14 वर्षों से हमारी सरकार ने विकास के नए आयाम व इतिहास रचे हैं, इन्हें पूरा देश व प्रदेश सरकार की देश व प्रदेश हितेषी नीतियों के रूप मे देख रहा है। जिलाध्यक्ष प्रांशु राने ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में वही चमकता है जो संगठन में हमेशा सक्रिय रहता है। श्री राने ने सभी अतिथियों का श्रीमद्भगवत गीता देकर स्वागत किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.