इटारसी। घर में अकेली नाबालिग को पाकर दुष्कृत्य करने पहुंचा एक आरोपी जब नाबालिग के चिल्लाने के कारण सफल नहीं हो सका तो उसने किसी को भी बताने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दे दी। नाबालिग ने अपने परिजनों को बताया, इसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बारह बंगला निवासी एक नाबालिक के माता-पिता और भाई बाजार में खरीदारी करने गए थे, इस बीच पवन पासवान नामक युवक घर में घुस गया और नाबालिग का हाथ पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया। उसने उससे बलात् दुष्कृत्य करने का प्रयास किया लेकिन नाबालिग ने शोच मचा दिया तो आरोपी ने किसी को भी बताने पर उसके माता-पिता को मार डालने की धमकी देकर भाग गया। परिजनों के वापस आने पर नाबालिग ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 456, 354, 506, 323, 7-8 पास्को एक्ट का प्रकरण दर्ज किया।
दुष्कृत्य में असफल रहने पर दी धमकी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








