जुआ खेलते आधा दर्जन गिरफ्तार
इटारसी। सिटी पुलिस ने आज दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। इनमें से एक पिछले करीब दो वर्ष से और दूसरा कुछ माह से फरार चल रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत दो वर्ष से फरार अड़ीबाजी, रास्ता रोककर मारपीट करने के अपराध का आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गया है। पुलिस के अनुसार पांच मामलों के आरोपी सोनू उर्फ सन्नी पिता नर्मदा प्रसाद कोरी, निवासी पत्ती बाजार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद इंदौर से गिरफ्तार किया है।
इसी तरह से थाना इटारसी के अपराध क्र 521/17 धारा 341, 294, 323, 324, 506, 34, ईपीसी में फरार आरोपी अजय कतिया को पोटर खोली के पास मैदान से इटारसी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। प्रकरण में पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर धारा 25 आम्र्स एक्ट इजाफा कर अन्य चोरी के प्रकरणों में भी पूछताछ की। अपराध क्रमांक 592/17 धारा 379 में पल्सर मोटर साईकिल कीमत 60 हजार रुपए को मेमो के आधार अजय से जब्त कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
आधी रात को जुआ खेलते आधा दर्जन गिरफ्तार
पुलिस ने नाला मोहल्ला में एक खाली प्लाट पर जुआ खेलते आधी रात को आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की है। आरोपियों के पास से पांच हजार रुपए से अधिक और ताश की गड्डी जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने हामिद खान के प्लाट में नाला मोहल्ला से जुआ खेलते हुए रात को 12 बजकर 50 मिनट पर शाकिर पिता मुनव्वर खान, राकेश मेहरा पिता इमरत लाल मेहरा, शाहरूख खान पिता हमीद खान, साजिद खान पिता फसरद खान, यूसुफ खान पिता हबीब सभी निवासी नाला मोहल्ला और मोनू सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह निवासी बानापुरा थाना सिवनी मालवा को जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनके पास से 5130 रुपए नगद और ताश की गड्डी जब्त कर 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।








