इटारसी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी करन सिंह तोमर के ज्येष्ठ पुत्र, मंडी अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी राजेन्द्र सिंह तोमर के बड़े भाई संग्राम सिंह तोमर का मुंबई में उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर उनके होशंगाबाद स्थित कालिकानगर में लाया जा रहा है, शनिवार को सुबह वहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी तथा पावन नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री तोमर मंडी बोर्ड भोपाल से अपर संचालक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन के बाद 7 अक्टूबर को इटारसी कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य नहीं होगा।
संग्राम सिंह तोमर नहीं रहे, अंत्येष्टि कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








