इटारसी। आज शासकीय एमजीएम कालेज में परिषद के पदाधिकारियों द्वारा छात्र संघ चुनाव की तारीख को निश्चित करने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रदेश शासन के विरुद्ध नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया।
छात्र नेताओं का कहना है कि प्रदेश शासन ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को तो स्वीकार कर लिया है, लेकिन अब तक तारीख घोषित नहीं की है। छात्र नेताओं के आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद प्राचार्य कक्ष में तहसीलदार भी पहुंची और उनसे चर्चा की।
इस प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष अभिषेक निर्मल, सतीश नागले, श्याम गालर, मयूर मालवीय, दीपक मालवीय, साहिल कपूर, राघव दुबे, उमंग दुबे, उदित चंद्रवंशी, मधुसूदन ठाकुर, चेतन ठाकुर, जितेश चौरे, शैलू राजपूत, विशाल मालवीय, प्रियंका तोमर आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
सरकार के विरोध में की नारेबाजी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








