इटारसी। शनिवार को दोपहर इटारसी से सिवनी जा रही एक निजी यात्री कंपनी की बस पलट जाने से उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस से घायलों को यहां डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में लाकर उपचार दिया जा रहा है। सूचना के बाद एसडीओपी और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए हैं। बस पलट जाने से कुछ देर के लिए मार्ग भी बाधित हुआ जिसे पथरोटा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खोला। समाचार लिखे जाने तक एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर होने पर उन्हें होशंगाबाद रैफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुवंशी बस क्रमांक एमपी 05 पी 0221 आज दोपहर करीब 12 बजे ग्राम धाईं-सोंठिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 14 लोगों के घायल होने की खबर है, ये सभी इटारसी अस्पताल उपचार के लिए लाए जा चुके हैं।
ये हुए हैं घायल
भूपेन्द्र सिंह पिता भारत सिंह 25 वर्ष, ढाबा कलॉ, रामबाई पति बाबूलाल सिंह 76 ढाबाकलॉ, दुर्गा सुनील 26 वर्ष नयाखेड़ा पथरोटा, रिनावती पति सुमेर सिंह कोरकू 32, कृष्णा पुत्री प्रेम धुर्वे, 2 वर्ष नयाखेड़ा पथरोटा, आनंद यादव 27, संतोष पिता जंगली परते चारटेकरा, मो. नेमत पिता शेख सलीम, न्यास कालोनी, चिरोलिया बाई पति श्यामलाल गोंड 82 वर्ष, शेख सलीम पिता शेख अब्दुल 45, न्यास कालोनी, कमला बाई 50 वर्ष तवानगर, बसंत गेंदालाल 39 बाबईखुर्द, बसंती बाई सुखराम 70 वर्ष गाजनपुर, सुखवंती, जगदीश प्रसाद 40, तीखड़ और आजाद पिता नन्हेलाल 17 जिला सीहोर सहित 14 लोग घायल हुए हैं।
धाईं सोंठिया के पास बस पलटी, एक दर्जन से अधिक जख्मी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








