इटारसी। राजस्व, खनिज, एवं पुलिस विभाग ने आज दोपहर पांजरा कला रोड पर संयुक्त कार्यवाही कर अवैध उत्खनन करने वालों के खि़लाफ़ कार्रवाई की।
पांजरा रोड पर हुई कार्रवाई में ओवरलोडिंग के 5 डंपर तथा बिना रॉयल्टी के 2 डंपर जब्त किए। कार्रवाई में अनुविभागीय दंडाधिकारी अभिषेक गेहलोत, जिला खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला, नायब तहसीलदार नर्मदाप्रसाद शर्मा, उपनिरीक्षक पुलिस थाना इटारसी लवकुश शर्मा तथा राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं पुलिस बल शामिल था।
राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग ने 7 डंपर जब्त किए
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








