इटारसी। गांवों में नशे का अवैध कारोबार फैल रहा है। शहर की अपेक्षा ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब खपाने का काम तेजी से चल रहा है और शहरों से ले जाकर कई युवा ग्रामीण अंचलों में शराब बेच रहे हैं। पुलिस ऐसे अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई तो कर रही है, बावजूद इसके इस कारोबार पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। हाल ही में पुलिस ने ऐसे कई लोगों को गिरफ्तार किया है जो गांव में शराब बेचने का प्रयास कर रहे थे।
रामपुर पुलिस ने खापा नाला के पास अवैध देसी प्लेन ले जाते विराट पिता शिवचरण राठौर निवासी पानी की टंकी के पास मुरैना को गिरफ्तार किया जो हाल में पथरोटा में रहता है। इसके पास से 13 सौ रुपए कीमत के 26 पाव शराब जब्त की। इसी तरह से मरोड़ा बस स्टैंड से राकेश पिता छोटेलाल मालवीय 35 को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 सौ रुपए कीमत की देसी प्लेन मदिरा के 25 पाव जब्त किए। पथरोटा पुलिस ने ग्राम कांदईकला से राजू पिता मोकल सिंह उईके 35 वर्ष को गिरफ्तार किया जो पांच लीटर कच्ची शराब बेचने की फिराक में था। इसी तरह ग्राम झिरमऊ से गुड्डा उर्फ कैलाश पिता भगवती प्रसाद पटेल 58 वर्ष से 1250 रुपए कीमत के 25 पाव देसी प्लेन शराब जब्त की। तवानगर पुलिस ने ग्राम बटकुई से दिनेश पिता छोटेलाल परते 40 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब जब्त की। केसला पुलिस ने ग्राम अमझिरा से जागीराम पिता भूसा कोरकू से दस लीटर कच्ची शराब जब्त की है। इटारसी पुलिस ने खेड़ा से नौशाद उर्फ बबलू शाह पिता सुलेमान शाह 28 वर्ष से 1250 रुपए कीमत के 25 पाव देसी प्लेन जब्त किए तो कब्रिस्तान रोड से सुलेमान पिता महमूद शाह 60 वर्ष से 15 सौ रुपए कीमत के 30 पाव देसी प्लेन बेचने के दौरान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी तरह से तारारोड़ा रोड पर राजू पिता पारसनाथ मराठा 42 वर्ष निवासी नाला मोहल्ला को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
गांवों में फैल रहा नशे का अवैध कारोबार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








