इटारसी। आज पत्रकार भवन में राज्य कर्मचारी संघ की बैठक हुई। बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरारीलाल सोनी भी शामिल हुए। अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भागवत शर्मा ने की। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने पर सहमति प्रदान की।
संघ के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर दुबे ने मीटिंग के उद्देश्यों और आगामी योजना बतायी। भागवत शर्मा ने सदस्यता अभियान और कर्मचारियों की समस्या पर जोर दिया। शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री सोनी ने सातवे वेतनमान और समयमान वेतनमान की सफ़लता में जिले की भूमिका की प्रशंसा की। 17 नवंबर जो दिल्ली में धरना प्रदर्शन के लिए जिले से 300 कर्मचारियों ने जाने की सहमति दी। बैठक में सभी तहसील और ब्लाक के पदाधिकारी डीएस सूर्यवंशी, राजेन्द्र दुबे, संतोष भारद्वाज, सुरेश चिमानिया आदि उपस्थित हुए। संचालन जिला सचिव राजेश चौरे ने किया।
कर्मचारी संघ की बैठक में सदस्यता पर चर्चा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








