---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

समर्थन मूल्य पर अब गेहूं खरीद 1 अप्रैल से

By
On:
Follow Us

इटारसी। राज्य शासन ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तिथि अब 25 मार्च के स्थान पर 1 अप्रैल से करने का निर्णय लिया है। उपसचिव खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग उमाकांत पांडेय ने आदेश जारी कर 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तिथि को आगे बढ़ा दी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 25 मार्च से 22 मई तक करना निर्धारित किया था। गेहूं खरीद की तैयारियां भी जारी हो गयी थीं। लेकिन कोविद-19 का विश्व व्यापी प्रकोप एवं संक्रमण को रोकने की दृष्टि से 31 मार्च तक प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन घोषित किया है। इन हालातों को देखते हुए उपार्जन के दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने गेहूं उपार्जन प्रारंभ करने से पूर्व निर्धारित तिथि 25 मार्च के स्थान पर अब 1 अप्रैल से उपार्जन कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए इटारसी और आसपास 15 सोसायटी को पंजीकृत किया था। जिले में गेहूं खरीद के लिए 196 खरीद केन्द्र बनाये गये हैं।
गेहूं खरीद कार्य के लिए इटारसी तहसील की पंद्रह सोसायटियों में 6992 पंजीयन हुए हैं। समितियों में कुल 17,152.78 हैक्टेयर के लिए पंजीयन कार्य कराया है। तहसील में सभी सहकारी समितियों ने खरीद की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। अभी नयी निर्धारित तिथि 1 अप्रैस से जिले में होशंगाबाद तहसील में 13 केन्द्र, डोलरिया में 17, बाबई में 27, सोहागपुर 29, पिपरिया 19, बनखेड़ी में 22, इटारसी में 19 और सिवनी मालवा में 50 केन्द्रों पर गेहूं उपार्जन का कार्य होगा।

जिले में 76 हजार पंजीयन
गेहूं उपार्जन के लिए होशंगाबाद जि़ले में 2.36 लाख हैक्टेयर रकबे के लिए में कुल 76000 किसानों के पंजीयन हुये हैं। इस वर्ष जिले में कुल लगभग 3 लाख हेक्टर में गेहूं की बोवनी हुई है, जिसमें गेहूं लगभग 92 प्रतिशत क्षेत्र में है। इस वर्ष 50 क्विंटल प्रति हेक्टर के मान से खऱीदी होगी। इस वर्ष लगभग दस लाख मैट्रिक टन गेहूं खऱीदी की संभावना है। प्रदेश की लगभग 15 फीसद गेहूं की खरीद होशंगाबाद जिले में होती है जो उत्पादकता में पंजाब की बराबरी पर है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.