इटारसी। विधायक होशंगाबाद एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा ने 3 निर्माण कार्यों के लिए राशि मंजूर की है। इनके लिए कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने 7 लाख 28 हजार 626 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। स्वीकृत निर्माण कार्य विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से नगरपालिका इटारसी में मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 2 में वृन्दावन कॉलोनी में पार्क के पाथवे में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 2 लाख 80 हजार 564 रूपए तथा वार्ड क्रमांक 32 में थाने के पास मैदान में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 85 हजार 333 रूपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 33 में राजसिंह ठाकुर के घर से रईस खान के घर तक सीण्सीण् रोड निर्माण के लिए 3 लाख 65 हजार 729 रूपए मंजूर किए गए हैं। इनकी प्रथम किश्त के रूप में 2 लाख 70 हजार 167 रूपए की राशि निर्माण एजेंसी नगरपालिका इटारसी को जारी कर दी गई है। कलेक्टर ने स्वीकृत निर्माण कार्य 30 दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विधायक ने दी 3 निर्माण कार्यों को मंजूरी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








