इटारसी। शासकीय एमजीएम कालेज की छात्रा सोनम मालवीय का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य डॉ. पीके पगारे ने छात्रा को बधाई दी। क्रीडा अधिकारी श्रीमती नयना यादव ने बताया कि सोनम मालवीय ने जिला स्तर से प्रारंभ कर राज्य स्तर तक पहुंचकर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की टीम में प्रतिनिधित्व कर रही है ।
उन्होंने बाबई में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 एवं 14 अक्टूबर को गढ़कोटा सागर में होगी।
छात्रा का शतरंज में चयन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








