---Advertisement---

आधा दर्जन पार्किंग स्थल बनेंगे

By
On:
Follow Us

पुलिस और नपा अधिकारी घूमे एसडीएम के साथ
इटारसी। नवागत एसडीएम ने आज पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ शहर में भ्रमण कर दीपावली के बाजार का जायजा लिया और पर्व के दौरान खरीदारों को परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। कार्यभार संभालने के तीन दिन बाद ही त्योहार के बाजार का मुआयना करने आए एसडीएम को नपा और पुलिस के अधिकारियों ने बाजार की व्यवस्था की पूरी जानकारी प्रदान की।
शाम को एसडीएम हिमांशुचंद्र पुलिस थाने पहुंचे और सबसे पहले एसडीओपी अनिल शर्मा और टीआई रामस्नेह चौहान के साथ एक बैठक करके बाजार की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इसके बाद मौके पर जाकर व्यवस्थाएं देखीं। शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था के लिए स्थलों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारियों को भी बुला लिया था।

इन स्थानों पर गई टीम
एसडीएम के साथ पुलिस और नगर पालिका अधिकारियों का दल उन स्थानों पर पहुंचा जहां पार्किंग व्यवस्था की जानी है। इसके साथ ही पर्व के दौरान लगने वाले चिह्नित स्थल देखे। इसमें सराफा बाजार, मुख्य बाजार, जयस्तंभ के आसपास, पत्ती बाजार, पटाखा बाजार स्थल गांधी स्टेडियम, में जाकर व्यवस्थाएं देखी और कुछ आवश्यक निर्देश दिए।

आधा दर्जन होंगे पार्किंग स्थल
एसडीओपी अनिल शर्मा ने बताया कि दीवाली बाजार के लिए आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इनमें रेस्ट हाउस के पास, समीप की रेलवे भूमि, भारत टाकीज के पीछे, नीमवाड़ा से राम-जानकी मंदिर, बैल बाजार, पत्ती बाजार क्षेत्र में व्यवस्था की जाएगी। व्यवस्था बनाने नपा, पुलिस और तहसील के कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

बाजार रहेगा नो व्हीकल जोन
दीपावली के संपूर्ण बाजार को नो-व्हीकल जोन बनाया जाएगा। बाजार में किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए तीनों विभागों की संयुक्त टीम बनाकर तय स्थलों पर स्टापर लगाए जाएंगे। जयस्तंभ चौक और फल बाजार में एक संयुक्त कंट्रोल रूम रहेगा। जो बाजार में वाहनों के प्रवेश को रोकना, ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

सुरक्षा पर रहेगा जोर
दीपावली की खरीद करने आने वाले नागरिकों की सुरक्षा पर पुलिस ने खास दिया है। प्रशासन ने पटाखा बाजार में भी किसी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना से बचने के लिए फायर ब्रिगेड मैदान में रखने, रेत का पर्याप्त भंडार रखने नगर पालिका अधिकारियों से कहा है। इसी तरह से अन्य बाजार में जेबकट या उठाईगिरों से बचाने पुलिस की खास निगाहें रहेंगी।

इनका कहना है…!
आज एसडीएम के साथ बाजार का भ्रमण करके दीपावली की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। संपूर्ण बाजार को नो-व्हीकल जोन बनाया जाएगा, साथ ही नागरिकों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। सात पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं।
अनिल शर्मा, एसडीओपी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.