इटारसी के विवेक करेंगे भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व

इटारसी के विवेक करेंगे भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व

इटारसी। मलेशिया में आयोजित सुल्तान ऑफ जौहर कप में भारतीय हाकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, इटारसी के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद करेंगे। विवेक आर्डनेंस फैक्ट्री निवासी हैं और पिछले सात-आठ साल से भोपाल एकेडमी से खेल रहे हैं। इसी वर्ष विवेक को इटारसी में हुई अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता में मेन आफ द सीरिज के खिताब से नवाजा गया था। विवेक जूनियर इंडिया कैंप भी अटैंड कर चुके हैं, लेकिन उस वक्त मशल्स प्रॉब्लम के कारण वे चयनित हो सके थे। विवेक ने फिर मेहनत की और अब वे जूनियर हॉकी टीम का कप्तान के तौर पर प्रतिनिधित्व करेंगे।
विवेक संकुल केन्द्र गजपुर में पदस्थ शिक्षक रोहित प्रसाद के पुत्र हैं। उनके जूनियर हॉकी टीम के कप्तान के रूप में चयन होने पर विद्यालयीन परिवार के प्राचार्य गजपुर जेएन यादव, संदीप ठाकुर, यशोदा रावत, गंगा राम यादव, शरद यादव, टीना देवी व महेन्द्र यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी। साथ ही इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम श्री प्रसाद के नेतृत्व में कप लेकर भारत वापस आएगी ऐसी शुभेच्छा व्यक्त की। होशंगाबाद जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे सहित संपूर्ण संघ ने विवेक को शुभकामनाएं दी हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!