---Advertisement---

उधना-छपरा-उधना के मध्य 8 विशेष ट्रेन चलेंगी

By
On:
Follow Us

इटारसी। रेल प्रशासन ने दीवाली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिये अतिरिक्त रेल यातायात को क्लियर करने के उद्देश्य से उधना-छपरा-उधना के मध्य 8 ट्रेन विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 09019 उधना-छपरा स्पेशल एक्सप्रेस 5 नवंबर, 12, 19 एवं 26 नवंबर रविवार को तथा 09020 छपरा-उधना स्पेशल 07 नवंबर 14, 21 एवं 28 नवंबर मंगलवार को चलेगी।
09019 उधना-छपरा स्पेशल रविवार की रात 11.55 बजे उधना से चलेगी तथा सोमवार को दोपहर 12.05 बजे इटारसी पहुंचेगी। दस मिनट रुकने के बाद ट्रेन 12:15 बजे रवाना होगी तथा दोपहर 3:35 बजे जबलपुर तथा मंगलवार को सुबह 6:15 बजे छपरा पहुंच जाएगी। इसी तरह से 09020 छपरा-उधना स्पेशल मंगलवार को सुबह 7:35 बजे प्रारंभ होगी जो बुधवार को रात 2:10 बजे इटारसी, 3:10 बजे हरदा, 5:12 खंडवा, सुबह 6:50 भुसावल और दोपहर 1:35 बजे उधना पहुंच जाएगी।
इस गाड़ी में 01 द्वितीय सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 02 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी कोच एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल 17 कोच रहेंगे। ये गाड़ी नंदूरबार, आमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, छिवकी, वाराणसी एवं बलिया स्टेशनों पर रुकेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.