इटारसी। दीपावली के दूसरे दिन श्री कृष्ण यादव कल्याण समिति के बैनर तले यादव समाज ने अन्नकूट उत्सव मनाया। यादव भवन गोपाल नगर में समाज के सदस्यों ने सुबह गोवर्धन पूजा की। दोपहर में अन्नकूट उत्सव के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें समाज की बालिकाओं ने नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में जबलपुर से हाईकोर्ट के उप महा अधिवक्ता पुष्पेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस यादव, कांग्रेस नेता जसपाल सिंघ भाटिया, पार्षद राजकुमार यादव, सेवानिवृत्त प्राचार्य वीके सीरिया, होशंगाबाद से किशनलाल यादव, अधिवक्ता मधुसूदन यादव, ग्वाल महासभा की जिलाध्यक्ष रजनी यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे। अतिथियों ने भगवान गोवर्धन की पूजा की साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उप महाअधिवक्ता श्री यादव का समिति की ओर से सम्मान किया गया। संचालन आरके यादव ने किया।
मनाया अन्नकूट उत्सव, गोवर्धन पूजा की
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








