इटारसी। दीपावली की दूज के दिन आज शुभ मुहूर्त में पूजन के बाद व्यापारियों ने अपने कारोबार की पुन: शुरुआत की। आज का दिन जहां भाई-बहन के लिए महत्व रखता है तो वहीं व्यापारियों के लिए भी यह खास होता है। आज से तौल-कांटों और बही-खातों की पूजा कर कारोबार पुन: प्रारंभ किया।
अनाज, किराना, सराफा, कपड़ा सहित अन्य कारोबारियों ने आज शनिवार को शुभ मुहूर्त में पूजा के बाद पुन: व्यापार प्रारंभ किया। पूजन के बाद जमकर आतिशबाजी की गई। कृषि उपज मंडी में भी दीपावली के पूर्व ही खरीद बंद हो गयी थी। शनिवार को मंडी समिति अध्यक्ष विक्रम तोमर ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सचिव सुनील गौर, अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल, व्यापारियों में प्रदीप तोतला, संजय खंडेलवाल, अनिल राठी, प्रदीप अग्रवाल, शैलेष ओसवाल सहित अन्य पूजा में शामिल हुए। कृषि उपज मंडी में शुभ मुहूर्त में व्यापार शुरु किया। यहां नियम के अनुसार सबसे पहली बोली धना की लगाई जो पुष्पराज ट्रेडर्स ने के नाम रही। पहली बोली 6501 रही।
शुभ मुहूर्त में दूज पूजन के बाद व्यापार शुरु
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








