---Advertisement---

महिला को ब्लेड मारी, युवक पर नुकीली चीज से हमला

By
On:
Follow Us

पटाखा फोडऩे की बात पर विवाद, मारपीट
इटारसी। सिटी थाना अंतर्गत बीती रात साईनाथ बेकरी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को गुरुद्वारा भवन के पास एक युवक ने जांघ पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया वहीं पथरोटा थाना अंतर्गत नया नागपुरकलॉ में एक युवक पर दूसरे युवक ने नुकीली चीज से हमला कर दिया। एक अन्य घअना में कुछ युवकों ने एक अधेड़ से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साईंनाथ बेकरी निवासी छायाबाई पति सोनू भेरूआ 30 वर्ष पर रिंकू श्रीवास्तव नामक युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया जो उसकी जांघ पर लगा है। पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पथरोटा थाना अंतर्गत सुनील कवड़े पिता रामसिंह 24 वर्ष निवासी नई बस्ती नागपुरकलॉ पर कैलू उर्फ कैलाश पिता गुलाब जाटव ने किसी नुकीली चीज से हमला कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। पथरोटा अंतर्गत ही ग्राम बीसारोड़ा में दिलीप पिता रेवती प्रसाद चौरे 40 वर्ष के साथ गांव के ही अशोक चौधरी, साहिल चौधरी, विशाल चौधरी, रामकरण चौधरी ने गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
केसला थाना अंतर्गत केसला सोसायटी के सामने मनोज विश्वकर्मा और शंटी विश्वकर्मा ने अमरराज पिता शंटी विश्वकर्मा ने गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अमरराज की शिकायत पर मामला दर्ज किया वहीं शंटी विश्वकर्मा पिता रामकिशन 50 वर्ष ने भी अमरराज के खिलाफ सोसायटी के सामने मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है। केसला पुलिस ने काउंटर केस रजिस्टर्ड किया है।
पीपल मोहल्ला में पटाखा फोडऩे की बात पर हुए विवाद में एक महिला के साथ दो लोगों ने मारपीट कर गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परवीन बानो पति अजीज खान 39 ने शिकायत दर्ज करायी है कि जावेद अली और उसकी मां ने पटाखा फोडऩे पर हुए विवाद में उसके साथ मारपीट की तथा गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.