इटारसी। नयायार्ड निवासी एक युवक की अंग्रेजी शराब दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकिल चुरा ले गया है। युवक ने बाइक चोरी की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस के अनुसार अरुण पिता रमेश अतुलकर 28 वर्ष निवासी नयायार्ड ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसकी बाइक काले रंग की बजाज डिस्कवर नं. एमपी 05 एमपी 5036, कीमत 15 हजार रुपए कोई चुरा ले गया है।
कच्ची शराब जब्त : पथरोटा पुलिस ने नागपुरकलॉ स्थित लखनलाल के खेत से लखनलाल पिता अंतराम इवने 50 वर्ष से पांच लीटर कच्ची शराब जब्त की है। इसी तरह से इटारसी पुलिस ने नदी के पास नाला मोहल्ला से सोनू पिता त्रिलोक हरदेव 25 वर्ष से पांच लीटर कच्ची शराब जब्त की है।
शराब दुकान के पास से बाइक चोरी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








