---Advertisement---

23 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी

By
On:
Follow Us

रसूलिया रेलवे क्रासिंग पर घंटों के इंतजार से मिलेगी मुक्ति
इटारसी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसूलिया क्रासिंग पर वाहन चालकों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की खबर है। सरकार ने यहां लगभग 23 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के ओवरब्रिज को मंजूरी दे दी है। अभी यह अंग्रेजी के वाय आकार का है। यानी इटारसी, होशंगाबाद और हरदा तरफ के मार्ग को मंजूरी मिली है जबकि विधानसभा अध्यक्ष डा.सीतासरन शर्मा चाहते हैं कि यह चार पैर का बने जिसमें पहाडिय़ा तरफ की रोड भी शामिल हो। नक्शा तैयार है, इसको भी मंजूरी मिल जाएगी ऐसी उम्मीद की जा रही है।
रसूलिया रेलवे क्रासिंग नंबर 231, खंभा नंबर 759 पर ओवरब्रिज की स्वीकृति के बाद इसकी राह में आने वाली रुकावटें भी लगभग खत्म हो गयी हैं। दरअसल रेलवे का एनएचएआई से कॉन्ट्रैक्ट है, लेकिन एनएचएआई ने इस ब्रिज को बनाने में रुचि नहीं दिखाई। अंतत: विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने प्रयास करके इसे केन्द्र से यह मंजूरी दिला दी कि इसे मध्यप्रदेश सरकार ही बनाएगी।
रेलवे बनाएगी ऊपर का हिस्सा
ओवरब्रिज का रेल लाइन के ऊपर का हिस्सा रेलवे बनाने को तैयार है, शेष भाग मध्यप्रदेश सरकार बनाएगी। ओवरब्रिज में अब तक की स्वीकृति के अनुसार 23 करोड़ रुपए का खर्च आने की संभावना है। वर्तमान में जो स्वीकृति मिली है, उसके अनुसार होशंगाबाद, इटारसी और हरदा तरफ का हिस्सा बनेगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा है कि वे चाहते हैं कि पहाडिय़ा तरफ का हिस्सा भी इसके साथ ही बन जाए। अब इसका प्रस्ताव दोबारा केन्द्र को भेजने की योजना है। इस बदलाव में लगभग 8 करोड़ रुपए का व्यय और आने की संभावना है। हालांकि यह भी प्रस्ताव है कि पहाडिय़ा से कनेक्ट करते हुए एक अंडरब्रिज की रोड भी बनाएंगे।

ये बोले विस अध्यक्ष….!
तीन तरफ की रोड के लिए ओवरब्रिज बनाने को मंजूरी मिल गई है। हमले इसका नक्शा भी तैयार कर लिया है। हम डीआरएम से भी मिले हैं। हम चाहते हैं कि चौथे तरफ भी यह बने। हम केन्द्र को प्रस्ताव भेजने का विचार कर रहे हैं।
डॉ.सीतासरन शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.