---Advertisement---

पुलिस कालोनी पर चलेगा बुलडोजर

By
On:
Follow Us

आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण
इटारसी। एमजीएम कालेज के पास वर्षों पूर्व बनी और वर्तमान में कंडम हो चुकी पुलिस कालोनी पर बुलडोजर चलेगा। मप्र पुलिस और जीआरपी के आला अधिकारियों ने आज कालेज के पास बनी पुलिस कालोनी और पुलिस थाने के पास कंडम घोषित हो चुके पुलिस आवास का निरीक्षण किया और दोनों जगह के सभी आवासों को जमींदोज करने का निर्णय लिया है। आला अधिकारी अपनी इस योजना को राज्य स्तर पर रखेंगे इसके बाद यहां सारे आवासों को तोडऩे का काम शुरु किया जाएगा।
दरअसल, वर्तमान में पुलिस कालोनी के सभी 128 आवास कंडम हो चुके हैं इनमें कई तरह की परेशानी उठाकर पुलिस कर्मी परिवार सहित रह रहे हैं। कई मकान तो रहने लायक नहीं बचे हैं जो खाली भी पड़े हैं। अब इनको पूरी तरह से तोड़कर इनके स्थान पर नए आवास बनाने को मंजूरी मिल गई है, इसी के तहत आज भोपाल, होशंगाबाद और स्थानी अधिकारियों ने दोनों जगह का निरीक्षण किया।
मुख्ममंत्री आवास के तहत मंजूरी
02इटारसी में मुख्यमंत्री आवास के तहत कालेज के पास वर्तमान में 120 मकानों को स्वीकृति मिल गई है, अगली किसी योजना में पुलिस थाने के पास भी 80 मकान बनाने की योजना है। इस तरह से शहर में पुलिस के लिए 200 नए मकान बनकर तैयार होंगे। कालेज के पास नए आवास तैयार करने के लिए 18 माह की समय अवधि तय की गई है। पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस हाउसिंग के अधिकारियों और इंजीनियर्स ने भी आज कालोनी का निरीक्षण किया है। अभी पुलिस हाउसिंग सर्वे करके प्लानिंग करेगी फिर टेंडर होंगे। इसमें तीन माह का वक्त लगेगा। इसके बाद आवास बनाने का काम प्रारंभ किया जाएगा।
थाने के पास 80 मकान
पुलिस के आला अधिकारियों ने पुलिस थाने के पास कंडम हो चुके पुलिस आवास भी देखे। हालांकि यहां रह रहे पुलिस कर्मियों ने मकानों को खाली कर दिया है और इन मकानों को तोड़ा जाना है। करीब एक वर्ष से अधिक समय से खाली पड़े मकानों को तोड़कर इनके स्थान पर 80 नए आवास बनाने की योजना है, यह बाजार में है तथा पुलिस थाने से ज्यादा नजदीक है। भोपाल से आए अफसरों ने इस स्थान को अधिक उपयुक्त माना है और जल्द ही इस पर प्लान करने के संकेत दिए हैं। फिलहाल पुलिस हाउसिंग के अफसरों को इसका सर्वे करके मकानों को तोडऩे के लिए कहा गया है। इसके बाद इनको भी बनाया जाएगा।
ये अधिकारी थे टीम में
निरीक्षण करने आए पुलिस दल में भोपाल पुलिस मुख्यालय से पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के एमडी, एडीजी संजय राणा, एडीजी रेल जीपी सिंह, आईजी रेल डीपी गुप्ता, आईजी होशंगाबाद रविकुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रेल अनिता मालवीय, एडिशनल एसपी शशांक गर्ग, पुलिस हाउसिंग के सब इंजीनियर प्रशांत भार्गव, डीएसपी एसके नाहर, एसडीओपी अनिल शर्मा, टीआई आरएस चौहान, जीआरपी थाना प्रभारी बीएस चौहान सहित जीआरपी और सिटी पुलिस का स्टाफ मौजूद था।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.