इटारसी। सोमवार 30 अक्टूबर रात्रि 9 बजे से संस्कार मण्डपम सोनासांवरी-न्यास कॉलोनी बायपास तिराहा में जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज होशंगाबाद एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। हास्य कवि और समाज के सदस्य ब्रजकिशोर पटेल ने बताया कि कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ.सीतासरन शर्मा अध्यक्ष मप्र विधानसभा रहेंगत थिा अध्यक्षता कुशल पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत होशंगाबाद करेंगे। विशेष अतिथि विजयदुबे काकूभाई पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ला रहेंगे। कवि सम्मेलन में सुरेन्द्र यादवेन्द्र हास्य व्यंग्य बारॉ राजस्थान, अर्जुनसिंह चांद गीतकार झांसी उप्र, अशोक चारण वीररस जयपुर राजस्थान, कपिल जैन हास्य व्यंग्य यवतमाल महाराष्ट्र, विभा सिंह गीत/गजल वाराणसी उप्र, शास्त्री नित्यगोपाल कटारे गीतकार होशंगाबाद, गौरीशंकर धाकड़ वीररस बरेली, पुष्पक देशमुख वीररस प्रभापट्टन कविता पाठ करेंगे।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर होगा कवि सम्मेलन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








