इटारसी। श्री द्वारिकाधीश मंदिर में आंवला नवमी के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्री द्वारिकाधीश को छप्पनभोग लगाने के बाद शाम को भक्तों को प्रसाद वितरण किया। शहर के हजारों भक्तों ने मंदिर परिसर पहुंचकर अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि हर वर्ष श्री द्वारिकाश मंदिर समिति द्वारा दीपावली के बाद भगवान को छप्पन भोग लगाने के बाद अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है। हजारों की संख्या में भक्त मंदिर में पहुंचकर श्री द्वारिकाधीश के दर्शन उपरांत प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर समिति की यह व्यवस्था पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। मंदिर समिति का हरेक सदस्य इस आयोजन में तन, मन और धन से सहयोग करता है।
हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








