इटारसी। आज गुरुद्वारा परिसर में हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की संभागीय बैठक में संभागीय प्रचारक सुरेंद्र सोलंकी, राजकुमार जैन एवं गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा इटारसी के प्रधान सरदार जसबीर सिंघ छाबड़ा, सचिव राजेंद्र सिंह दुआ, स्टेट सचिव जसपाल सिंह भाटिया, मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया कि श्रीगुरु गोविंद सिंह जी की 350वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाए। इसके लिए कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। इसमें संभाग स्तर एवं तहसील स्तर पर पदाधिकारियों का गठन किया, जिसमें गुरुगोविंद सिंह जयंती के 350वां प्रकाशोत्सव के लिए संभागीय समिति के अध्यक्ष का दायित्व सरदार राजेंद्र सिंह सलूजा टीटू भाई एवं सचिव प्रशांत जैन (गोल्डी) को सौंपा है। इसके साथ ही संभागीय स्तर के पदाधिकारी खंड के हिसाब से नियुक्त किए जाएंगे।
संघ ने निर्णय लिया है कि पूरे भारत वर्ष में श्रीगुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व बिना भेदभाव एवं बिना जातिवाद के साथ हर्षोल्लाैस से मनाया जाएगा। सचिव राजेंद्र सिंह दुआ ने बताया कि कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य गुरुगोविंद सिंह जी साहेब का सिख इतिहास एवं उनके बलिदान को घर-घर तक पहुंचाना है। बैठक में तय किया कि आने वाली श्री गुरुनानक देव जयंती 4 नवंबर को हर्षोल्लारस से संभाग स्तर में मनाई जाएगी। 4 नवंबर से 25 दिसंबर तक गुरुगोविंद सिंह जयंती तक उक्त कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर संभाग के होशंगाबाद से आए देवीसिंह मीना, किशोर यादव, बैतूल से ज्ञानराव जी बर्डे, जयेश सिंघवी मुलताई, जोगिंदर सूर्यवंशी, अनिल जैन टिमरनी, योगेंद्र तिवारी खिरकिया, पन्नालाल डोंगरे हरदा, जीवन दुबे सोहागपुर, गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा पिपरिया के प्रधान श्री मल्होत्रा, महेंद्र सिंह खनूजा, दिलीप सिंह, इटारसी से बॉबी छाबड़ा, रिंकू भाटिया, टिंकू भाटिया, गुरबीर सीनियर, रिक्की सलूजा, रिशु छाबड़ा, रिंकू टुटेजा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
गुरु के प्रकाशोत्सव का दायित्व सौंपा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








