---Advertisement---

मप्र के स्थापना दिवस पर गरीबों को मदद

By
On:
Follow Us

इटारसी। राज्य शासन की योजना के तहत आज मप्र के स्थापना दिवस पर गरीब मजदूरों को सायकिल अनुदान योजना के अंतर्गत मदद दी गई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, सीएमओ संजय दीक्षित, सभापति जसबीर सिंघ छाबड़ा, अनवर अली व अन्य ने श्रमिकों को सायकिल के अधिकार पत्र सौंपे। इसी तरह से शहर में स्वसहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध कराने वाले समूहों को भी प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
सुबह नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने सरस्वती पूजन के बाद राष्ट्रध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। श्रीमती अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के प्रदेश के नाम संदेश का वाचन भी किया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने समारोह में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई दी और उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी।

it11117 6
कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों, स्वसहायता समूहों और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदेश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्षद तुलसा वर्मा, दिव्या बस्तवार, सभापति भरत वर्मा, महेन्द्र चौधरी, मंजू मालवीय, अनवर अली, स्वास्थ्य अधिकारी सुनील तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी, कार्यालय अधीक्षक संजय सोहनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राहुल चौरे सहित नपा के कर्मचारी मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.