इटारसी। यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर आयी गोदान एक्सप्रेस के एक कोच में पानी और सफाई नहीं होने से नाराज यात्रियों ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा किया और ट्रेन चलने के बाद कई मर्तबा चेन पुलिंग करके ट्रेन को आगे नहीं बढऩे नहीं दिया। आखिरकार कोच की सफाई करायी, इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी।
स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि सफाई नहीं होने से ट्रेन के यात्री नाराज थे। गोदान एक्सप्रेस के कोच एस-10 में काफी गंदगी और पानी नहीं होने की शिकायत थी। सफाई करा दी थी, जब तक वे पहुंचे ट्रेन निकल गई थी। इससे पहले कुछ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और सफाई कराके यात्रियों को समझाईश भी दी। कोच की बर्थनंबर 27, 32, 45, 26, 29 के यात्रियों ने की थी गंदगी और पानी नहीं होने की शिकायत। यात्रियों का कहना था कि कोच में गंदगी और पानी नहीं होने से काफी परेशानी हो रही थी।
कोच में सफाई और पानी न होने से भड़के यात्री
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








