---Advertisement---

खबर अपडेट : कार आपस में टकरायी, मामला दर्ज

By
On:
Follow Us

इटारसी। नेशनल हाईवे पर ग्राम पंचायत पथरोटा अंतर्गत पुराने कन्या स्कूल के पास आज सुबह करीब 7:30 बजे दो कार आपस में टकरा गईं। घटना में हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आयी। अलबत्ता एक कार का चालक कार छोड़कर फरार हो गया। दूसरी कार में सवार इटारसी निवासी ने पथरोटा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। दोपहर में दूसरे पक्ष ने भी अपनी शिकायत थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एकदूसरे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पथरोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनएच 69 पर दो कारों की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों को कारों के साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। एक कार क्रमांक एमपी 05 सीए-3387 इटारसी से बैतूल तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी तरफ से आ रही इंडिका कार क्रमांक एमपी 05 टी- 1624 ने टक्कर मार दी। इंडिका का ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। आई-20 में सवार इटारसी के मालवीयगंज निवासी गुरुप्रीत सिंघ पिता मनजीत सिंह व उनके चाचा नरेन्द्र पाल के सिर में मामूली चोट आयी है। उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। घायलों को 100 डॉयल ने शासकीय अस्पताल पहुंचाया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी। कुछ देर बाद उन्होंने पथरोटा पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है। इधर इस घटना में दूसरे पक्ष से सुमित पिता लक्ष्मण मेहरा 29 वर्ष निवासी पावरग्रिड के सामने पथरोट ने भी पथरोटा थाने पहुंचकर दोपहर में करीब पौने तीन बजे शिकायत दर्ज करायी है कि कार क्रमांक एमपी 05 सीए 3387 के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी धारा 279,337 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.