---Advertisement---

एसडीएम ने दिया अधिवक्ता को शो कॉज नोटिस

By
On:
Follow Us

इटारसी। प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम हिमांशु चन्द्र ने अधिवक्ता रवि सावदकर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। अधिवक्ता को न्यायालय की अवमानना पर नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।
अधिवक्ता संघ ने रवि सावदकर के आवेदन पर गुरुवार को एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की थी। संघ का कहना था कि अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार हुआ है। एसडीएम हिमांशुचंद्र और संघ के पदाधिकारियों में सौहार्द्रपूर्ण चर्चा भी हुई थी। आज जारी नोटिस के बाद पुन: मामला लंबा खिचता नजर आ रहा है। नोटिस के बाद कुछ अधिवक्ताओं में नाराजी भी है।
बता दें कि एसडीएम ने भादप्रसं की धारा 228 एवं सीआरपीसी की धारा 345 के तहत न्यायालय की अवमानना के संबंध में जवाब प्रस्तुत करने के लिए अधिवक्ता को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब दाखिल करने को कहा है। नोटिस में कहा है कि 31 अक्टूबर को न्यायालयीन कार्य के दौरान प्रकरण में पैरवी करने हुए उपस्थित हुए और इस दौरान डाइस की ओर उंगली उठाते हुए तेज आवाज में तहसीलदार न्यायालय को बिना कोई ठोस आधार के भ्रष्ट होना तथा पक्षपात पूर्ण निर्णय करना आदि शब्दों का उपयोग किया है। एसडीएम न्यायालय के लिए भी ऐसे ही शब्दों का प्रयोग किया जिससे न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंची है, अत: तीन दिवस के भीतर मेरे समक्ष उपस्थित होकर कारण दर्शाएं। जवाब प्रस्तुत न करने पर आपके विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.