---Advertisement---

जीएसटी को छोड, शौचालय बना मुख्य मुद्दा

By
On:
Follow Us

इटारसी। व्यापार महासंघ के दीपावली मिलन समारोह में जीएसटी की व्यावहारिक समस्याओं और नगर पालिका से जुड़ी गंदगी, शौचालयों आदि के अलावा त्यौहारी बाजार बैठकी, ट्रैफिक, टैक्स की फीस, घटता व्यापार, पार्किंग, नपा की नौकरशाही, आवारा पशुओं, भिखारियों आदि की समस्याओं पर गंभीर चिंतन किया।
साईंनाथ गार्डन में हुए संयुक्त व्यापार महासंघ के दीपावली मिलन कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी नेताओं में पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ला, हशमत राय, सच्चानंद मनवानी, मुकेश जैन, सुमेर सिंघवी, सुंदरलाल भावसार, सुधीर गोठी, प्रभात खंडेलवाल मंच पर मौजूद थे। महासंघ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव सनमुखदास चेलानी, कर्मवीर गांधी, बसंत लालवानी, अथर खान, रघुवीर पटवा, अशोक गुरबानी, कैलाश नवलानी, राजेन्द्र अग्रवाल, संजय शिल्पी, अर्जुन भोला आदि ने सभी का स्वागत किया। मां महालक्ष्मी के पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
स्वागत भाषण दीपक अग्रवाल ने व सचिवीय प्रतिवेदन सन्नी चेलानी ने प्रस्तुत किया। ओमप्रकाश गंगवानी, अशोक लालवानी, कर्मवीर गांधी, जयप्रकाश अग्रवाल, मोहनलाल चेलानी, सोनू गुरयानी, नमन जैन, विक्रम जैन, अथरखान, विजयंत जैन, रघुवीर पटवा, धर्मेन्द्र सिंघवी, मनीष जायसवाल, विजय मनवानी आदि ने विभिन्न व्यापारिक समस्याओं पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक अंबिका शुक्ला ने कहा कि बड़े विकास प्रोजेक्ट जैसे मेडिकल कालेज आदि शहर से छीन लिए गए, शहर का व्यापार पिछड़ गया है।

it051117 4
बाजार क्षेत्र में महिलाओं के लिए शौचालय की कमी पर चिंता जतायी। जीएसटी के मुद्दे पर टैक्स प्रेक्टिशनर्स द्वारा मनमानी फीस वसूलने सहित अन्य दिक्कतों पर चिंतन हुआ। अध्यक्ष ने बताया कि जीएसटी से संबंधित व्यापारियों की सभी समस्याएं वे पहले ही कलेक्टर व केन्द्र द्वारा नियुक्त जीएसटी नोडल अधिकारी तक पहुंचा चुके हैं। हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों का स्टापेज भी जल्द कराने का आश्वासन दिया। गंदगी व शौचालयों के जल्द निर्माण आदि नपा से जुड़ी समस्याओं पर संबंधित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में करीब 300 सौ व्यापारी शरीक हुए। संचालन चंद्रकांत अग्रवाल ने आभार मोहनदास चेलानी ने किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.