---Advertisement---

भर्ती दो घायलों की हालत में सुधार

By
On:
Follow Us

इटारसी। रविवार को रैसलपुर के समीप हुए सड़क हादसे में घायल दो लोग अब भी डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्घटना में मृतक छह श्रद्धालुओं का रविवार की रात को ही पोस्टमार्टम करके करीब दस बजे इटारसी से नगर पालिका और सिंधी समाज के शव वाहन से उनके गांव भेज दिया था, जहां आज सुबह उनका अंतिम संस्कार भी हो गया है।
इटारसी अस्पताल में भर्ती हेंगा बाई पति डोमा निवासी बांदरी और राजकुमार पिता मनीराम 34 वर्ष की हालत ठीक है। राजकुमार को सीने में हल्का दर्द है। गांव में चाय की दुकान चलाने वाले राजकुमार को अपने छोटे-छोटे बच्चों की चिंता है, उसकी चाय की दुकान बंद है। डोमा की दुर्घटना में मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी पत्नी को अभी यह जानकारी नहीं है। वह बताती है कि उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटों की शादी हो चुकी है, बेटी अभी पांचवी पढ़ रही है। इटारसी में तीन लोग भर्ती थे, जिसमें संतोष सल्लाम भी था, लेकिन उसकी पत्नी की इस दुर्घटना में मौत हो गई है, वह भी गांव चला गया है। आज सुबह सभी छह लोगों को उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दुर्घटना में शाहपुर ब्लॉक के ग्राम बोंदरी, ग्राम खोकरा रैयत और कान्हेगांव के छह लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को विधायक मंगल सिंग धुर्वे मृत लोगो के परिवार से मिलने पहुंचे। विधायक ने दुर्घटना में मृत भग्गो पति पटवारी लाल उईके, ग्राम खोकरा रैयत निवासी भरत पिता जंगल उईके, ग्राम बोंदरी निवासी डोमा पिता मन्नू, मुन्ना पिता ओझा इवने, टिन्नी पिता बिसोरी और संभू उईके के आश्रित परिवार को आदिवासी विकास विभाग से 5-5 हजार के चेक देकर आर्थिक मदद की। इस मौके पर बीईओ डीके शर्मा, दुर्गा नायक, सुरेन्द्र यादव साथ थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.