इटारसी। मां नर्मदा की परिक्रमा पर सोमवार को एक जत्था बस द्वारा रवाना हुआ। साढ़े छह हजार किलोमीटर की यह यात्रा 21 दिन में पूरी होगी।
सोनासांवरी नाका स्थित माता महाकाली दरबार से 58 सदस्यीय एक जत्था मां नर्मदा की परिक्रमा के लिए सोमवार को प्रात: रवाना हुआ। स्थानीय लोगों एवं ईष्टमित्रों ने फूल माला पहनाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। बस द्वारा आरंभ इस यात्रा में आंवली घाट, हंडिया, खंडवा, औंकारेश्वर, राजघाट, बडवानी, रामकुंड, हनुमान टेकरी, स्टीमर द्वारा रेवा सागर, भेंट द्वारका, पावागढ़ माताजी, महेश्वर, उज्जैन, देवास, मैहर देवी दर्शन, छींद वाले हनुमानजी, अमरकंटक होते हुए होशंगाबाद पहुंचेगी। इस यात्रा में सोनासांवरी नाका क्षेत्र एवं आसपास ग्रामीण अंचलों से 58 पुरुष एवं महिलाओं का जत्था रवाना हुआ। यात्रा के संयोजक राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि साढ़े छह हजार किमी की यह यात्रा बस द्वारा करीबन 20-21 दिनों में पूरी होगी। यात्रा के दौरान द्वारकाधाम के साथ चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होंगे।
नर्मदा परिक्रमा पर निकला जत्था
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








