---Advertisement---

जिला स्तरीय कबड्डी में एमजीएम कालेज विजेता

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय एमजीएम पीजी कालेज में आज दोपहर में हुई जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय पीजी कालेज पिपरिया शासकीय कालेज टिमरनी एवं शासकीय एमजीएम कालेज इटारसी के बीच मुकाबले हुए। इसके साथ ही शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा के 5 खिलाड़ी ट्रायल देने के लिये पहुुंचे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया। श्री चौरे के साथ प्राचार्य डॉ. पीके पगारे तथा छात्रसंघ के पदाधिकारी लक्ष्मी बनवारी, अर्जुन यादव, आकाश चौधरी तथा रेनू दीक्षित ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त करते हुए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। निर्णायक की भूमिका में सखाराम यादव, सरदार सिंह राजपूत, संतोष राजपूत एवं छत्रपाल सिंह रहे। प्रतियोगिता में शासकीय एमजीएम पीजी महाविद्यालय, इटारसी विजेता रहा और शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी उपविजेता रहा। विजेता टीम एवं मैनेजर श्रीमती नैना रघुवंशी को प्राचार्य डॉ. पगारे, डॉ. एचपी दीक्षित, श्रीमती सुशीला बरबड़े, डॉ. अर्चना शर्मा आदि ने बधाई दी। संचालन डॉ. ओपी शर्मा ने किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.