इटारसी। नजरपुर के जंगल में एक मादा भालू की मौत हो गयी। भालू की उम्र 14-15 के करीब बताई जा रही है। वन विभाग के अनुसार उम्रदराज़ हो चुकी इस मादा भालू की मौत वन विभाग द्वारा बीमारी से होना बताया जा रहा है।
रेंजर एलएल यादव ने बताया कि यह भालू अपने बच्चों के साथ ग्राम नजरपुर के आगे जंगल में रहती थी। ग्रामीणों ने उसे पिछले डेढ़ दशक से जंगल में देखा है, लेकिन इसने कभी किसी को परेशान नहीं किया। ग्रामीणों से भालू की मौत की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसमें अपर वन मंडल अधिकारी डीके वासनिक, डॉ. गुरुदत्त शर्मा, एसडीओ संदेश माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मौके से भालू के शव को उठाकर बागदेव की चौकी में रखा गया है, जिसका अंतिम संस्कार शुक्रवार को प्रात: पोस्टमार्टम के बाद किया जाएगा।
नज़रपुर के जंगल में मादा भालू की मौत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








