इटारसी। मालवांचल और यूएसके इंडिया के निवेशकों की पॉलिसियों का आकलन और सत्यापन कार्य आज तीसरे दिन जारी रहा। अब शेष पॉलिसियों का सत्यापन 13 नवंबर सोमवार को अंतिम तिथि के रूप में होगा।
अधिवक्ता रमेश के साहू ने बताया कि तहसीलदार ऋषि मौर्य के समक्ष आज मालवांचल इंडिया की 558 पॉलिसियां पेश की गई जिसमें निवेश राशि 24762395 रुपए, दावा राशि 32895815 रुपए रही। इसी प्रकार यूएसके इंडिया की 291 पॉलिसी पेश की गई जिसमें राशि 14051330 रुपए के निवेश के साथ राशि 32895815 रुपए का क्लेम पेश कियाा। अब तक लगभग 8.5 करोड़ के क्लेम सामने आये हैं जो सोमवार को और बढऩे की संभावना है। अब तक कुल 1931 पालिसियों का सत्यापन हुआ है जिसमें 70238417 रुपए की निवेश राशि पर 101478460 रुपए का क्लेम पेश किया गया है।
सत्यापन की तिथि 13 नवंबर तक बढ़ी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








