---Advertisement---

यहां हो रहा था शराब का कारोबार, 6 गिरफ्तार

By
On:
Follow Us

इटारसी। सहायक आबकारी आयुक्त श्री राज नारायण सोनी के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन के नेतृत्व में आज तड़के आबकारी विभाग ने नई गरीबी लाइन, सूरजगंज, आसफाबाद, नाला मोहल्ला में अवैध मदिरा पकडऩे के सर्चिंग अभियान चलाकर कुल 59 लीटर कच्ची शराब और 1500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर आबकारी एक्ट के 7 प्रकरण कायम किये।
आबकारी विभाग की टीम ने नई गरीबी लाइन इटारसी में श्याम गोस्वामी से 20 लीटर, कल्लू कुचबंदिया से 18 लीटर, विकास कुचबंदिया से 75 किलो महुआ लाहन, नाला मोहल्ला में बबलू कुचबंदिया से 11 लीटर, बालाजी मंदिर में जबरसिंह कुचबंदिया से 5 लीटर, शरद कुमार अग्रवाल से 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की तथा सूरजगंज में बांस डिपो के पीछे करीब 1400 किलो ग्राम महुआ लाहन लावारिस बरामद किया गया। कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया। आज की कार्यवाही में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के एक पूर्व के प्रकरण में फरार आरोपी बबलू पिता राधेलाल कुचबंदिया को भी गिरफ्तार किया गया जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया जा रहा है। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, वासुदेव आचार्य त्रिपाठी, नीलेश पवार, जेपी दुबे उपस्थित रहे। कार्यवाही में मुख्य आबकारी आरक्षक कृष्ण कुमार चौरे, आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी, राजेश गौर, मनोज रघुवंशी आदि का सहयोग रहा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.