इटारसी। महिला सशक्तिकरण विभाग और नर्मदांचल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में वीरांगना झलकारी बाई जयंती समारोह का आयोजन 22 नवंबर को ठाकुर जी गार्डन में होगा। संस्था की अध्यक्ष शालिनी यादव ने बताया कि कार्यक्रम में जिले में नारी शक्ति और बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी लोगों से निवेदन किया है कि जिन बालिकाओं और महिला शक्ति ने शिक्षा, खेल, सामाजिक, साहित्यिक एवं अन्य क्षेत्र में अपना योगदान दिया है उसकी जानकारी शहरी आजीविका केन्द्र इटारसी में भेजें जिससे उनका सम्मान किया जा सके।
वीरांगना झलकारी बाई जयंती समारोह 22 को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








